लकड़ी नबीगंज: उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में लिए गए कई आवश्यक निर्णय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख चंदा देवी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार प्रायोजित कृषि से संबंधित विभिन्न विकास कार्य योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाने को लेकर कई आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही किसान चौपाल लगाकर एवं खाद उर्वरक वितरण कार्य में सीसी कैमरा लगाने एवं पदाधिकारी की मौजूदगी में खाद-बीज विक्रेताओं द्वारा खाद का वितरण करने से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

साथ ही खाद की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर कई आवश्यक निर्णय लिए गए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, कृषि पदाधिकारी सूरज मोहन झा, जिला पार्षद रमेश कुमार सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, जदयू अध्यक्ष शिवजी ठाकुर, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026