लकड़ी नबीगंज: उचक्कों ने बाइक से उड़ाए दो लाख रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर बाजार में मंगलवार को एक दवा दुकान के पास बाइक से थैले में रखा दो लाख रुपये लेकर उचक्के फरार हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मामले में पीड़ित किशुनपुरा उत्तर टोला निवासी रामसूरत सिंह ने थाने को सूचना दी है। बताया जाता है कि किशुनपुरा उत्तर टोला निवासी रामसूरत सिंह मदारपुर स्थित एक दवा दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर दवा खरीद रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक के हैंडल में एक थैले में दो लाख रुपये, बैंक का पासबुक एवं अन्य कागजात रखे थे।

तभी मौका देख उचक्कों ने बाइक पर टंगे थैला को निकाल लिया और फरार हो गए। बताया कि बैंक में जमा करने के लिए रुपये लेकर आया था। घटना की सूचना चौकीदार और ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस और चौकीदार घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों का पता लगाने में जुट गए। समाचार प्रेषण तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी। घटना के बाद दुकानदारोंं एवं आम जनों में आक्रोश है। ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026