महाराजगंज: कंपनी के अधिकारियों ने महाराजगंज में छापेमारी कर दर्जनों बोरी नकली नमक किया जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: टाटा नमक कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को महाराजगंज बाजार के सिहौता बाजार के शिव मंदिर के समीप ललन प्रसाद के किराना दुकान, टेघड़ा बाजार के ओमप्रकाश गुप्ता के किराना दुकान पर छापेमारी कर टाटा कंपनी का नकली रैपर लगा दर्जनों बोरी नमक की बोरियां जब्त की। छापेमारी की खबर मिलते ही नकली नमक बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

वहीं दुकानदार छापेमारी की सूचना मिलते ही भागने में सफल रहे। टाटा नमक के एएसएम बसंत कुमार, कंपनी के कानूनी सलाहकार अजय कुमार सिंह,रवि सिंह ने बताया कि टाटा कंपनी के असली के नाम पर नकली नमक बेचने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी बिल्कुल गोपनीय व निष्पक्ष तरीके से की गई है। बताया कि टाटा के नाम पर नकली नमक बाजार में उपलब्ध होने पर एक तो कंपनी को नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ खरीदार को घटिया नमक बेच कर कर मुनाफाखोर अधिक पैसा कमा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026