✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बुधवार को दिन के 10 बजे ओपी थाना क्षेत्र के लकड़ी निवासी डीलर रमेश यादव का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार किसी कार्य बस घर से मोटरसाइकिल द्वारा मदारपुर बाजार जा रहा था. एनएच 331 पर योगी बाबा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई. जिससे सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया. घायल अवस्था में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज पहुंचाया.
चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए सीवान रेफर कर दिया. परिजन सीवान लेकर जा रहे थे. सीवान पहुंचते ही बबुनिया चौक पर घायल सौरभ इस दुनिया से चल बसे.सीवान सदर अस्पताल पहुंचते ही जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में ही कोहराम मच गया. माता जानकी देवी, छोटा भाई शेखर कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार सौरभ की तीन बहने है. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. दूसरे बहन की दिखौकी आज होने वाली थी. जिसके लिए सौरभ नाश्ता और पानी के लिए मदारपुर जा रहा था. समाचार प्रेषण तक पोस्टमार्टम से शव नहीं आया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…