लकड़ी नबीगंज: अनियंत्रित ट्रक के धक्के से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार की देर रात्रि ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में एक युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई. मृतक लखनौरा निवासी सगीर आलम का छोटा पुत्र नूर आलम बताया जाता है. नूर आलम किसी कार्य बस मदारपुर गांव में किसी से मिलने गया था. लौटते समय महमदपुर के तरफ से एनएच पर आ रही ट्रक के चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ट्रक चालक ने गाड़ी लेकर भागना चाहा, लेकिन जोरों से बरसते बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेर लिया.

चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़ भागने में सफल रहे. दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार व अनी विश्वनाथ भारती दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक दो भाइयों में छोटा था. पिता सगीर आलम ठेला चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. वही दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर पिता का सहयोग करते थे. बड़ा भाई नबी आलम की शादी हो चुकी है. दो छोटी बहन ने असगरी खातून व सरवरी खातून कुंवारी है. बेटे की मौत के बाद माता अनवरी खातून का रो-रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026