Categories: छपरा

सारण में चिकित्सक की पिटाई के विरोध में कार्य बहिष्कार, सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़े कर्मी

छपरा: स्वास्थ्य केंद्र मकेर के मुख्य द्वार में गत रविवार से स्वास्थ्य कर्मी द्वारा तालाबंदी कर कार्य को बहिष्कार कर दिया गया है।गत 36 घण्टे से ओपीडी तथा आपातकालीन सेवा बंद रहने से रहने से मरीजों को उपचार के लिए भटकना मजबूरी बन गई है। क्षेत्र के मरीज को निजी क्लिनिक में उपचार कराना पड़ रहा है। इससे मरीजों को आर्थिक बोझ उठानी पड़ रही है। सुदूर देहाती क्षेत्र से उपचार कराने पहुंचे मरीज सरिता देवी,पप्पू महतो, रीना देवी, आशा देवी, सुरेंद्र महतो ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आया था।लेकिन अस्पताल बंद पाया गया।बिना उपचार के ही हम लोगो को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़े हैं स्वास्थ्य कर्मी

रविवार को चंदीला गांव के एक 45 दिन के बच्चा के मौत के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा हंगामा तथा चिकित्सक के साथ विवाद को लेकर स्वास्थ्य कर्मी कार्य को बहिष्कार कर सुरक्षा की मांग कर रहे है। स्वास्थ्य प्रबंधक सरोज कुमार ने बताया कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मी के साथ विवाद किया जाता है। रविवार के दिन चिकित्सक के साथ मारपीट और स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार से सभी कर्मी दहशत में है।

इस लिए जब तक प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नही कराया जाएगा जब तक हॉस्पिटल में तालाबंदी रहेगा। छपरा में चिकित्सकों की बैठक में सेवा बहाल पर होगी निर्णय-प्रभारी चिकित्सा प्रभारी गोपाल कृष्ण ने कहा कि बच्चा के मौत के उपरांत परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा की गई विवाद को लेकर छपरा में चिकित्सकों की बैठक होगी। इसमें अस्पताल में सेवा बहाल करने पर पहल की जाएगी।स्वास्थ्य कर्मी की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग पर पहल होगी उसके उपरांत अस्पताल में सेवा बहाल किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026