छपरा: रंजीत कुमार को भगवान बाजार थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वही तत्कालीन थानाध्यक्ष मंजू सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। बता दे कि रंजीत कुमार पहले पुलिस लाइन में पदास्थापित थे. विदित हो कि विगत कुछ महीने में भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई थी। जिसको लेकर सारण एसपी के द्वारा यह कदम उठाया गया है।
सारण एसपी के इस आदेश का तत्काल पालन करते हुए भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मंजू सिंह के द्वारा थाना का पदभार रंजीत कुमार को सौंप दिया गया है. इस दौरान नए थानाध्यक्ष ने शहर के बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पदभार ग्रहण करने के उपरांत नए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वही दूसरी प्राथमिकता के तौर पर क्षेत्र के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना होगा। उन्होंने बताया कि अपराधिक घटनाओं के नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में 24 घंटे गस्ती को तेज किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…