मैरवा

मैरवा में डाकघर का लिंक फेल होने से कार्य बाधित

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा उप डाकघर का लिक पिछले छह दिनों से फेल रहने से कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। इससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से डाकघर आने वाले ग्राहक ्रलौट रहे हैं। डाक कर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार डाकघर आकर वापस लौटने को विवश ग्राहकों की डाक कर्मियों के साथ तू तू मैं मैं हो रही है। कहा जा रहा है कि 18 सितंबर से ही मैरवा उप डाकघर का लिक फेल है। इससे डाकघर का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

डाकघर खाताधारकों को कैश का लेनदेन करने, सुकन्या योजना की राशि जमा करने, आवर्ती खाता की मासिक किस्त जमा करने, स्पीड पोस्ट और निबंधित डाक द्वारा पत्र भेजने समेत ऑनलाइन सभी कार्य डाक घर से नहीं हो पा रहा है। मैरवा उप डाकघर के डाकपाल लाल बहादुर साह ने बताया कि डाकघर का लिक फेल है। इससे ग्राहकों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में डाक अधीक्षक समेत वरीय अधिकारी को सूचित किया गया है। इसे शीघ्र ही ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026