परवेज़ अख्तर/सिवान:
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के 92वें स्थापना दिवस पर प्रखंड के महम्मदपुर निवासी प्रगतिशील किसान शिवप्रसाद साहनी को जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार 2019 के लिए चयन किया गया। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पिपरा कोठी में आयोजित समारोह में कला एवं संस्कृति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन विलंब हुआ था।
स्थापना दिवस के दिन ऑनलाइन सेमिनार आयोजित कर केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व कई अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि सहनी अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किए हैं। समारोह में सांसद राधा मोहन सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, निदेशक प्रसार डॉ. एमएस कुडू, निदेशक अटारी डॉ. अंजनी कुमार सिंह शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…