मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर काम शुरू

✍️परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा अमृत भारत स्टेशन के निर्माण में के तहत मैरवा रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्लेटफार्म संख्या दो पर जेसीबी लगाकर मंगलवार को फर्श तोड़ा गया। प्लेटफार्म दो से उत्तर की तरफ निकास बनाने की योजना है। इसको लेकर प्लेटफार्म दो के उत्तरी रेल परिसर में मिट्टी भरने का काम कुछ दिन पहले शुरू किया गया था। वहीं उत्तरी रेल परिसर से अतिक्रमण भी हटाया गया था। अब प्लेटफार्म दो पर जेसीबी से फर्श को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। बता दें कि मैरवा रेलवे स्टेशन का चयन अमित भारत स्टेशन के तहत किया हुआ है।

इसमें प्लेटफार्म एक और दो का विकास करने के साथ-साथ मैरवा रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म के उत्तर और दक्षिण तरफ निकास बनाया जाएगा। रेल परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वही यात्री सुविधाएं भी बढ़ेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मैरवा रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए डीआरएम निरीक्षण कर चुके हैं।इसके बाद से ही रेल परिसर में अतिक्रमण हटाने और मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026