सिवान: विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का डीईओ ने दिए निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में संचालित सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि करने के लिए समुचित कार्रवाई करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है। दिए गए निर्देश में बताया है कि प्रतिदिन के निरीक्षण प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि ऐसे अधिकांश विद्यालय हैं, जहां छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रह रही है। विद्यालयों में छात्रोपस्थिति के लिए उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षकों को जिम्मेवार बताया है।

उन्होंने कहा है कि बीईओ व शिक्षकों द्वारा सार्थक पहल नहीं करने के कारण बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि नही हो रही है। ऐसे में डीईओ ने कहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षक का दायित्व बनता है कि वे अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर अभिभावक एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए विद्यालय आने के लिए उत्साहित करें। उन्होंंने साफ तौर पर कहा है कि निरीक्षण के क्रम में अगर न्यूनतम 50 प्रतिशत से कम छात्रोपस्थिति पाए जाने पर संबंधित बीईओ के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026