Maharajganj News

बिजली के पोल में प्रवाहित करंट से मजदूर जख्मी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगज शहर के सिहौता बाजार शिव मंदिर के समीप रविवार की दोपहर बिजली के खम्भे में करंट आने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के समय स्थानीय लोगों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को किसी तरह बिजली की खम्भे से अलग किया। उसके बाद गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को बेहोशी के हालत में उपचार के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ युवक की इलाज चल रहा हैं। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि बारिश होने के कारण बिजली के खंबे में अचानक करंट आ गया। वही खम्भे के समीप से गुजर रहा मजदूर अचानक बिजली के खम्भे के संपर्क में आते ही थोड़ी देर के लिए वैसे ही खम्भे में चिपका रहा,हालांकि बारिश के बीच स्थानीय लोगो की सहायता से युवक का जान बच गया ।जख्मी युवक की पहचान दारौंदा थाने के कोथुआ गांव निवासी स्व.गोरखनाथ मांझी के पुत्र 21 वर्षीय हरिलाल मांझी के रूप में हुई हैं जो शहर के गल्लापट्टी में पलदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026