सिवान के महाराजगंज में करंट लगने से मजदूर घायल

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक से लेकर गंडक नहर तक सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर भगवानपुर थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव निवासी अर्जुन कुमार है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा विद्युत पोल का शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा था। कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बिजली विभाग से शटडाउन लिया गया था। विद्युत पोल सेटिंग को लेकर महाराजगंज थाना के सामने कार्य चल रहा था। मजदूरों ने बताया कि शटडाउन होने के बावजूद किसी व्यक्ति के घर से इनवर्टर से बिजली एलटी लाइन में प्रवाहित हो गया, जिसके चलते विद्युत पोल पर पर चढ़े मजदूर एलटी तार के संपर्क में आ गया और झटका लगने से नीचे गिर कर घायल हो गया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार प्रेषण तक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024