उत्पाद विभाग की टीम ने चलाया शराब धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान सोमवार को उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन के निर्देश पर चलाया गया। छापेमारी के दौरान 3540 बोतल शराब बरामद कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी से शराब धंधेबाजों में हड़कप मचा गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में सबसे पहले जमसिकड़ी पेट्रोल पंप के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विदेशी शराब को जब्त किया गया।

उसके बाद बड़हरिया चवर में में छापेमारी कर करीब पांच हजार लीटर अवैध अर्द्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया गया। बताया कि घटना स्थल से अभियुक्त पानी में कूदकर भागने में सफल रहे। अभियुक्तों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर अनुसंधान जारी रखते हुए गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी किया जा रहा है। बताया कि पुन: बड़हरिया थाना क्षेत्र गोसी हाता धूमनगर में छापेमारी कर 74 कार्टन विदेशी व देशी शराब बरामद किया गया। जो कि एक घर के अंदर छुपाकर रखा गया था। घर को सील करते हुए अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया जो कि लकड़ी नवीगंज निवासी रामबाबू कुमार है। छापेमारी में उमेश चंद्र राय, अरविंद सिंह सहित बल शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026