परवेज अख्तर/सिवान : शहर के जदयू कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कहा कि गांधी मैदान में आयोजित प्रमंडलीय महादलित सम्मेलन को सफल बनाने में कार्यकर्ता व समर्थकों का भरपुर सहयोग मिला। जिन्हें जिस कार्य का दायित्व दिया गया। सभी ने इमानदारी से अपने दायित्वों को पूरा किया। साथ ही सीएम नीतीश कुमार के द्वारा योजना बनाकर दलित-महादलित समाज के लोगों के लिए जो काम किया है। उन्हीं कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए हजारों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दलित लोगों ने यह प्रमाण दिया है। महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम ने कहा कि हम गरीब हो सकते हैं लेकिन गद्दार नहीं। मीडिया प्रभारी निकेशचंद्र तिवारी ने मीडिया कर्मियों को सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर सोहन राम, प्रमोद प्रियदर्शी, उमेश ठाकुर, लालबाबू प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, रमेश प्रसा, संजय राम, ललन चौधरी, अभिषेक कुमार बंटी सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैशर, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…