परवेज अख्तर/सिवान: सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को रातों रात असंवैधानिक तरीके से हटाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने शहर के जेपी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय कर रहे थे। पुतला दहन के बाद उपस्थित नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर जांच के करीब पहुंच चुके थे, उसी वक्त उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का संदेश एकदम साफ है, जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा- हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि गैर कानूनी और न्याय विरुद्ध तरीके से मोदी सरकार की ओर से देश की संस्थाओं को आइसीयू में धकेल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री को ‘रफेलोफोबिया’ हो गया है। राफेल घोटाले की पोल खुलने से डरे हुए बीजेपी नेताओं ने गुजरात मॉडल केंद्र में थोप दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…