परवेज़ अख्तर/सिवान :- शुक्रवार को आम्रपाली एक्सप्रेस (डा.) से शुक्रवार को गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का बायां पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके अलावा उसके शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आईं हैं। जंक्शन पर मजदूर के चलती ट्रेन से गिरने की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना के मोहनपुर गांव निवासी रामाश्रय सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार (21) है। घायल बिट्टू ने बताया कि मजदूरी करने पानीपत गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिला तो उक्त ट्रेन से अपने घर लौट रहा था, तभी सिवान जंक्शन के समीप चलती ट्रेन में असावधानी के कारण मेरा पैर फिसल कर गिर गया और घायल हो गया। घायल मजदूर अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र है तथा उसके पिता लंबी बीमारी के कारण इलाजरत हैं। पिता की मजबूरी पर वह घर से कमाने के लिए पानीपत गया हुआ था। जहां उसे काम नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक घायल बिट्टू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी था। उधर जीआरपी पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को मोबाइल संपर्क कर दे दी है। जीआरपी पुलिस की सूचना पर बिट्टू की मां पार्वती देवी सिवान के लिए रवाना हो गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…