Gopalganj News in Hindi

रेड जोन स्टेट से आए मजदूरों को रखा जा रहा प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर पर

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- देश के तीन रेड जोन स्टेट से आने वाले प्रवासी मजदूरों को प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल भोरे के स्वास्थ्य प्रबंधक कामरान अहसन ने बताया कि दिल्ली ,महाराष्ट्र और गुजरात को रेड जोन स्टेट स्टेट माना जा रहा है।इन राज्यों से आने वाले मजदूरों में संक्रमण की आशंका अधिक है। इसलिए इन राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटरों में ही रखा जा रहा है। इन सेंटरों के रखरखाव और व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के जिम्मे है। जबकि हरियाणा,पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से आने वाले मजदूरों को पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेन्टरों में रखा जा रहा है।इसके अलावे दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को ग्राम स्तर पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर रखा जा रहा है। पंचायत स्तरीय और ग्रामीण क्वॉरेंटाइन सेंटरों की देखरेख और व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय मुखिया लोगों के जिम्मे में दी गई है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026