Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उखई गांव में रंगदारी न देने पर मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सराय ओपी क्षेत्र के उखई पूरब पट्टी में मंगलवार को रंगदारी का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल गांव निवासी रजनीश सिंह है। रजनीश सिंह ने बताया कि उखई पूर्व पट्टी के डीहबाबा के पूर्व में स्थित अपने पोखरा में मछली पालन करना हूं, कुछ लोगों द्वारा पोखरे के भिडे पर जबरन शराब बनाने का काम किया जाता है। इसका विरोध करने पर मुझसे रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह जब मैं अपने पोखरे पर जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर मुझ पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024