सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के उसुरी गांव के धोबीटोला में मंगलवार की देर शाम पीर मोहम्मद मियां व मकसूद मियां के बीच हुई किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से मकसूद मियां के पुत्र आसीम हुसैन घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन पटना न ले जाकर निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं। इस मामले में किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…