परवेज अख्तर/सिवान:- शहर के मोहन बाजार में मंगलवार को चापाकल से पानी लेने को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मोहन बाजार निवासी कृष्णा साह मंगलवार की सुबह चापाकल पर पानी लेने गया था।
इसी बीच बगल के मनु कुमार से किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। अभी आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते तभी मनु ने अपने घर से तलवार लाकर कृष्णा प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को स्वजन स्थानीय अस्पताल लाए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में कृष्णा प्रसाद के फर्द बयान पर मनु कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…