Maharajganj News

महाराजगंज में युवक की चाकू गोदकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज शहर के पश्चिमारी मठ के समीप एक किराए के मकान में रह रही एक विधवा ने युवक को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विधवा अपने पुत्री व बेटे के संग फरार हो गई। मृतक की पहचान पसनौली सागर निवासी कन्हैया प्रसाद के छोटा पुत्र चंदन कुमार (20) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाने के बसवरिया टोला निवासी मुन्ना महतो की विधवा ज्योती देवी अपनी पुत्री एवं पुत्र के साथ पश्चिमारी मठ के समीप एक मकान में किराए पर रह रही थी। पसनौली सागर निवासी कन्हैया प्रसाद के छोटा पुत्र चंदन कुमार (20) उस विधवा के घर आना जाना करता था। मंगलवार को किसी बात को लेकर विधवा और चंदन के बीच विवाद बढ़ गया और विधवा ने चाकू से चंदन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस मकान में इस घटना को अंजाम दिया गया उसमें एक निजी स्कूल का संचालन होता है। विद्यालय के बच्चों की जब छुट्टी हुई तो बच्चों ने देखा कि कमरे के अंदर से खून बह रहा था। इस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों की आवाज काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने देखा कि चंदन की हत्या चाकू गोद कर दी गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026