Categories: पटना

पड़ोसी से झगड़े के बाद हथियार लेकर पहुंचा युवक, वीडियो वायरल होने के बाद तलाश रही पुलिस

पटना: कोरोना लॉकडाउन के बीच भी अपराधी तत्‍व के लोग सक्रिय हैं। थाना क्षेत्र के धनावां गांव में पिस्टल लहराते एक युवक का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और जांच के लिए पुलिस अधिकारी धनावां पहुंच गए। युवक की पहचान कर ली गई है। बताया जाता है हथियार लहराने वाले की संख्‍या दो थी हालांकि वीडियो में एक ही दिख रहा है। इससे संबंधित परिवार के लोग भयग्रस्‍त हैं।

कुछ दिन पूर्व दो युवकों में हुआ था झगड़ा

जानकारी के अनुसार पड़ोसी से झगड़े के बाद दहशत फैलाने की नीयत से वह युवक अपने साथी के साथ पिस्‍टल लहरा था। वह कह रहा था कि जान से मार देंगे। कुछ दिन पहले दो युवकों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। जिसमें गांव के ही कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा को शांत करा दिया था। लेकिन अचानक फिर से दोनों युवक किसी बात पर आमने-सामने हो गए और दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद एक युवक पिस्टल लेकर दूसरे युवक के घर पर पहुंच गया। पिस्टल लहराने वाला युवक काफी देर तक खुलेआम गाली-गलौज करते हुए गोली मार देने की धमकी देता रहा। उसके साथ एक और युवक के होने की बात कही जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि पिस्टल लहराने वाला युवक गांव के ही रंजीत सिंह का पुत्र आकाश कुमार है। किसी ने इसका वी‍डियो बना लिया। इसके वायरल होने के बाद पु‍लिस ने संज्ञान लिया। आरोपित के पिस्टल लहराने के बाद से पीड़ित परिवार काफी भयभीत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को गांव भेजा गया। थाने के एसआई अशोक शर्मा ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार के साथ-साथ गांव में लोगों से पूछताछ कर घटना के सत्यता की जानकारी ली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024