✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला बनिया टोली मोहल्ले में बुधवार की सुबह छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। इस दौरान सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृत युवक की पहचान पुरानी किला बनिया टोली मोहल्ला निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई।
स्वजनों ने बताया कि किसी कार्य से छत पर गया था तभी संतुलन खो जाने के कारण छत से नीचे सड़क पर गिर गया। उपचार के लिए युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…