परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस दक्षिण मोहल्ला में मंगलवार की रात आई बराम में शामिल होने गए एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक प्रभुनाथ राम के पुत्र जितेंद्र राम (22) है। घटना के बाद वार करने वाले फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उन्होंने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देख गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हरिहांस दक्षिण टोला निवासी शंभू राम की बेटी की बरात मंगलवार की रात पियाउर गांव से आई थी। बरात के दरवाजा लगने के बाद जनवासा से लगभग सौ फीट की दूरी पर किसी ने धारदार हथियार से जितेंद्र राम (22) के सिर पर हत्या की नीयत से वार कर दिया जिससे जितेंद्र राम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान एक लड़का जनवासे की ओर आ रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े घायल युवक पर पड़ी। उसने इसकी सूचना तुरंत घरवालों को दी। तत्पश्चात घर वाले उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचारकरने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसका सिटी स्कैन करा स्थिति अच्छा देखकर छुट्टी दे दी। घायल जितेंद्र पांच भाइयों में तीसरा है। वह घर पर ही मजदूरी करता है। उसके माता-पिता अपनी बहू को इलाज कराने तत्काल कोलकाता गए हैं। घरवालों के अनुसार उसको किसी से कोई आपसी रंजिश नहीं है। यह घटना कैसे और किसने की इसकी सही पुष्टि नहीं कर पा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…