परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को लोकसभा सभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ मंजीत कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों पर नियमित भ्रमण कर मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा की गई तैयारी का जायजा लेने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां तथा जागरूकता अभियान, सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करने को कहा। एसडीओ ने बताया कि विभिन क्षेत्र के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को बनाया गया है। इसमें उन्हें पर्यवेक्षण का आदेश दिया गया। सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा बूथ का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। बूथों पर बिजली, पेयजल, शौचालय की जानकारी एकत्रित करना है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की समस्याओं से संबंधित पर्यवेक्षण रिपोर्ट शीघ्र अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने सेक्टर के अधीन पड़ने वाले मतदान केंद्रों के मतदाताओं का आंकलन करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…