Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व में गांजा पीने का विरोध करने पर युवक को मारी चाकू, घायल

परवेज अख्तर/सीवान :- नगर थाना क्षेत्र के पंच मंदिरा के समीप पूर्व में गांजा पीने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक मोहित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम अपने घर से बाहर अपने दोस्तों के पास जा रहा था. उसी दौरान हाथ में पिस्टल लहराते हुए मुहल्ला में रहने वाला बृजेश कुमार सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था. उसने मुझे अपने पास बुलाया. कुछ आगे बढ़ जाने के बाद जब मैं रुका तो मेरे ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दिया. मगर गोली मिस कर गयी. उसी दौरान उसके साथ दो साथियों ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू मोहित के दोनों हाथों में प्रतिकार के दौरन लग गयी. चाकू लगने के बाद मोहित कुमार ने बताया कि वह शोरगुल करने लगा. जिसके बाद मोहल्ले के लोग दौड़कर आये. तककब अपराधी हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया. घटना की सूचना पर नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुलिस की कार्यशैली पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है. लोगों का कहना था कि रामराज मोड़ पर टीओपी बनने के बाद भी इस क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं घटती रही है. लोगों ने बताया कि राजेंद्र स्टेडियम के पीछे से लेकर पंच मंदिरा, आनंद नगर, शांति नगर में मोबाइल स्नेचिंग, चैन स्नेचिंग सहित लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है. रात में गलियों में आने जाने में डर लगता है. वहीं नगर इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि पुलिस गश्ती तेज कर दी जाएगी. उन्होंने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वसन लोगों को दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026