दरौंदा

दरौंदा में किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेला गोबिंदापुर गांव स्थित रविवार दीपावली की रात तकरीबन एक बजे के करीब एक किशोरी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को दरौंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने पीड़िता को गंभीरवस्था में सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि किशोरी कमर के ऊपर हिस्से से 50 फीसदी तक जल चुकी है. वहीं आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. किशोरी की पहचान थाना क्षेत्र के गोबिंदापुर गांव निवासी साधु महतो की 15 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई हैं. हालांकि किशोरी के परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट रुप से नहीं कह रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026