भगवानपुर हाट

भगवानपुर हाट में शहीद जवानों की शहादत में युवा बिग्रेड ने निकाली कैंडल मार्च

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के गोपालपुर गांव में युवा ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा निर्मल ब्रह्म बाबा के स्थान से शिवमंदिर तक चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में गलवान बॉर्डर पर शहीद भारतीय सैनिकों के शहादत को लेकर सैकड़ों युवाओं के साथ कैंडल मार्च निकाला गया. युवाओं ने चेहरे पर मास्क लगाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी युवाओं ने चाइनीज सामानों का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करने का संकल्प लिया तथा देशवासियों से अपील की. शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए चाइनीज सामानों का बहिष्कार करना होगा.

साथ ही स्वदेशी निर्मित सामानों कि अधिक से अधिक खरीदारी करने के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. युवाओं ने केंद्र सरकार से चाइनीज सामानों की आयात पर पूरी तरह रोक लगा देने की मांग की हैं. इसके बाद चाइनीज सामानों की कालाबाजारी कर बेचने वाले दुकानदारों पर भी प्रतिबंध लगा देने की बात कही. इससे लोगों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी करने के प्रति विश्वास बढ़ेगा. मौके पर अनुग्रह नारायण भारद्वाज, अनुज पांडेय छोटू, अभिषेक सिंह, प्रफुल राज पांडेय, मुकुल कुमार, रीतेश सुमित कुमार, चितरंजन पांडेय, प्यारे कुमार, भीम कुमार, विशाल कुमार, नीतेश कुमार, विनय कुमार आदि शामिल हुए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026