भगवानपुर हाट

भगवानपुर हाट में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान :- भगवानपुर गांव में सोमवार की रात बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक भगवानपुर के रामएकबाल मांझी का पुत्र मदन मांझी (32) था. घायलावस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन परिजनों को लगा कि वह जीवित है तो उसे इलाज के लिए छपरा ले गए. छपरा में डॉक्टर के पास पहुंचने पर उसने भी जब मृत घोषित कर दिया, तब परिजन उसे आधी रात को लेकर घर आये. घर आते ही कोहराम मच गया.

मंगलवार की सुबह उसका दाह-संस्कार कर दिया गया. परिजनों के अनुसार बिजली का तार जोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ. घर के लोग कुछ समझ पाते, तबतक वह अचेत हो गया था. तत्काल घर का लाइन बंद कर उसे इलाज के लिए ले जाया गया. इसकी खबर पर रात में हीं ग्रामीण व उसके शुभचिंतकों की भीड़ लग गई. मृतक की पत्नी रेखा देवी, माता घीवा देवी व अन्य परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. आसपास की महिलाएं परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटी रही. पिता रामएकबाल मांझी जो बीमार है को पकड़ कर सभी रोये जा रहे थे.

मौके पर त्रिलोकी श्रीवास्तव, सुरेश राय, देवानंद राम, अशोक सिंह, राम सिंह, बिष्णुदेव राय आदि मौजूद रहे. मृतक अपने घर का कमाऊ सदस्य था. वह सब्जी बेचकर परिवार चलाता था. उसकी मृत्यु से परिवार असहाय हो गया. छह भाइयो में वह दूसरा था. दो छोटे भाइयों मिथिलेश व सुनील की एक महीने बाद होने वाली शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं. शादी की खुशी अब गम में बदल गई हैं. उसे छह वर्ष व तीन वर्ष की दो बच्चियां हैं. उसके बच्चों की परवरिश को लेकर लोग चिंतित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026