बड़ी खबर

आंदर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सराय ओपी निवासी जवाहिर प्रसाद का पुत्र अनुज कुमार खुजवा अपने मौसी के घर रहा करता था। उसने अपने रिश्तदारों को बताया कि वह जमालपुर निवासी अपने फूफा सुदामा प्रसाद के घर घुमने जा रहा है। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि रविवार की शाम जब अनुज घर पर पहुंचा तो सभी लोगों के साथ खाना खाकर वह भी सोने चला गया। जब सुबह घर वाले उठे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने शोर मचाकर उसको जगाने की लाख कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से नहीं खुला। उसके रिश्तदारों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दरवाजा खोलते ही सब के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि अनुज ने घर के अंदर दुपट्टे से लटकर रात में ही आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को फोन पर दी। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसने मौत से पहले अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से भी बात की थी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल सीडीआर से सब बातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026