परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शनिवार की रात आठ बजे बिजली की तार गिरने से एक युवक की मौत हो गई. युवक जगन्नाथपुर निवासी शंकर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार (20) बताया जाता है. बिजली के करेंट से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में बड़हरिया सीएचसी में लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात आठ बजे प्रिंस कुमार अपने घर के पास से गुजर रहा था, तभी उसके घर के पास से गुजर रहा 11 हजार के बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया. जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तार को बिजली विभाग समय से बदल दिया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती. प्रिंस के मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…