Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

किशुनपुरा के सब्जी व्यवसायी का पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण हुए आक्रोशित

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के किशुनपुरा दक्षिण टोला निवासी सुरेंद्र प्रसाद के बेटे व सब्जी व्यवसायी इंद्रजीत कुमार प्रसाद उर्फ बूटन (22) की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दिया. घटना शनिवार की रात लगभग 9 बजे आरा जिले के चांदी थानाक्षेत्र के खनगांव के समीप की बताई जाती है. सब्जी व्यवसायी पिकअप पर सब्जी खरीद कर शनिवार की रात घर लौट रहा था. इसी दौरान आरा जिले के चांदी थानाक्षेत्र के खनगांव के समीप अपराधियों ने घेर लिया व पैसे की मांग की. पैसा नहीं मिलता देख अपराधियों ने सब्जी व्यवसायी को गोली मार दी. घटना की सूचना पर आरा जिले की चांदी थाना पुलिस ने घायल को पीएचसी चांदी लाया.

जहां चिकित्सकों ने घायल सब्जी व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया. मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रविवार की शाम किशुनपुरा पहुंचा की कोहराम मच गया. मृतक सब्जी विक्रेता की मां देवंती देवी, पिता सुरेंद्र प्रसाद, भाई अमरजीत कुमार व अजय कुमार के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. मृतक परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व व्यापारियों ने मृतक के शव को मदारपुर एनएच पर रख कर रविवार की शाम सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित अपराधियों की गिरफ्तारी की शीघ्र मांग करने लगे. लोगों का कहना था कि गोली जब सब्जी व्यवसायी के जांघ में लगी तो उसकी मौत कैसे हो गई.

यह जांच का विषय है. व्यवसायी की मौत व सड़क जाम होने की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता अनूप तिवारी, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुंजबिहारी राय, सीओ अजय कुमार ठाकुर, बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी आदि के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित शांत हुए. आरा के चांदी थाना के थानाध्यक्ष मयंक शम्भू से बात की गई तो उन्होंने बताया की पिकअप चालक के बयान पर मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026