Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रतापपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मौजे में एक युवक की तलाब में डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे विनय सिंह का 18 वर्षीय पुत्र विनित सिंह प्रतापपुर मंदिर के पास तलाब में अपने दो तीन दोस्तों के साथ जिसमें उसका चचेरा भाई भी था स्नान करने के लिए गया था. वह अकेले ही तलाब में स्नान करने लगा. अन्य दोस्त तलाब के बाहर थे. स्नान करते समय वह गहरा पानी में चला गया और डूबने लगा. यह देख कर उसका चचेरा भाई और अन्य साथी चिल्लाने लगे. तालाब के बगल में मंदिर है में काम चल रहे मजदूर दौड़कर गये.

लेकिन युवक तलाब में कहीं भी दिखाई नहीं दिया. तलाब में डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. आनन फानन में मच्छुआरों को बुलाया गया. वह तलाब में जाकर गोता मार कर कुछ देर के बाद युवक को बाहर निकाल लिये. पुलिस व सीओ सिद्धनाथ सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए. पुलिस ने युवक के शव को सदर अस्पताल सीवान पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बड़े पापा नवल किशोर सिंह ने बताया कि विनित अपने माता, पिता का एकलौता था. उसकी दो बहन है. एक बड़ी है जो इसी वर्षा इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास की है. एक आठ वर्ष की छोटी बहन है. विनित के पिता विनय सिंह दुबई में जॉब करते हैं. पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों का सौंप दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026