परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू राम की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में एक पार्टी के समर्थित कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ली. सांसद प्रतिनिधि सह जदयू के दरौली विधानसभा प्रभारी ललन चौधरी की उपस्थिति में उनलोगों को जदयू की सदस्यता दिलायी गयी. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये ललन चौधरी ने कहा अब जान चुकी है कि उसकी भलायी किसमे में और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त करते हुये लोग जदयू में शामिल हो रहे है. इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने सदस्यता ली, उनमें रामाशीष राम, सुरेश राम, रामनारायण राम, राधामोहन राम, राजेश कुमार राम, इंदल कुमार राम, दीपक राम, दिलीप राम, ओमप्रकाश राज भर सहित कई अन्य शामिल है. इस मौके पर जदयू के काशीनाथ मिश्र, राकेश पाठक, विकास कुमार, पंकज मिश्र सहित काफी लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…