Maharajganj News

महाराजगंज-मशरक रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

घटना के 12 घंटे बाद युवक की शव की गई बरामद

थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी है मृतक

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के झझवा रगड़गंज चंवर पुलिया के बीचों-बीच हरकेशपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. मृत युवक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी स्व. दीनदयाल भारती के 25 वर्षीय पुत्र मछन्दर गिरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज-मशरक रेलखंड पर बिशुनपुर महुआरी रेलवे हाल्ट से मंगलवार की शाम मछन्दर गिरी टिकट लेकर ट्रेन से महाराजगंज की ओर जा रहा था. तभी दरौंदा थाने के झझवा-रगडगंज चंवर स्थित पुलिया के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे के करीब की है. वहीं घटना के 12 घंटे बीतने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह में हुई. घटना स्थल के इर्द-गिर्द के स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना था कि सुबह टहलने के लिए निकले तो देखा कि एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया. सूचना पाते ही परिजन व्याकुल हुए घटनास्थल पहुंचे जहां युवक की पहचान मछन्दर गिरी के रूप में हुई. बताते चलें कि युवक अपने गांव के अलावे प्रखंड क्षेत्र के शहरों में मजदूरी का काम करता था. युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वही बाकी दो भाई गांव में ही रहकर मजदूरी का काम करते हैं. इधर घटना की सूचना पाकर दरौंदा थाने से एएसआई दिनेश शर्मा तथा आरपीएफ से बनै सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यही नहीं आरपीएफ की माने तो घटना की जानकारी उन्हें देर शाम को ही लग चुकी थी. उनके द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं भी युवक का शव उन्हें नहीं मिला. गांव के सैकड़ों लोगों ने बताया कि मछन्दर गिरी अपने परिवार का सबसे होनहार लड़का था. बात विवाद लड़ाई झगड़े तो दूर वह अपना केवल काम से ही मतलब रखते हुए अपने आप में ही मस्त था. लोगों ने बताया कि अभी तक युवक की शादी नहीं हुई थी. इधर मृतक के सर और कंधे पर गहरी चोट के निशान पाई गई. इससे यह प्रतीत होती है कि ट्रेन से गिरने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026