परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना सह अंचल क्षेत्र के बरियार पुर गांव में रविवार को देर रात्रि एक युवक को ठंढ़ लगने से मौत हो गई ।मृत युवक स्व ललन माली का पुत्र अजय कुमार माली 23 वर्ष के रूप में हुई है । मौत के बाद परिजनों और गांव में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि बिगत दिनों हुई तेज आंधी तूफान में बढ़ी ठंढ़ के कारण हुई मौत में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को युवक अजय कुमार माली अपने पलानीनुमा घर में सोया हुआ था । अचानक तेज बारिश और तूफान चलने से काफी ठंढ लग गया था । घर वालो ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था । जहाँ पर इलाज के क्रम में रविवार को देर रात्रि उसकी मौत हो गई । शव सोमवार को घर पर लाने के बाद परिजनों और गांव में कोहराम मच गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…