Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में पोखरे में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

घटना के पश्चात परिजनों मचा कोहराम

मिर्गी का रोगी था मृतक

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के एमएच नगर थाना के मलाहीडीह व हसनपुरा के बीच स्थित पोखर में शनिवार की सुबह 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक हसनपुरा निवासी स्व. यमुना साह का सबसे छोटा पुत्र संतोष कुमार है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मृतक शौच के लिए गया था. तभी अचानक उसका पैर फिसल कर गहरा पानी में चला गया. जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतक मिर्गी रोगी था. घटना के पश्चात मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मारकर बिलखने लगे. वहीं इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली तो सभी पोखर की तरफ दौड़ पड़े. उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना के पश्चात पुलिस घटना स्थल पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखर से बाहर निकाला. मृतक तीन भाइयों व बहनों में सबसे छोटा था. बड़ी बहन शैल देवी, भाई पन्नालाल साह, मनोज साह तथा छोटा में मृतक था. घटना के पश्चात पत्नी पूनम देवी व पुत्र रोहित कुमार (3) का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक मेहनत मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था. इसके पहले उसका बड़ा भाई तीन माह पूर्व पन्नालाल छत से मृतक को बचाने के क्रम में उसकी मौत गिरने से हो गयी थी. मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके है. घटना के पश्चात पूरे गांव में शोक की लहर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026