Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खड़ी ट्रक में बाइक चालक ने मारा धक्का, गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- तरवारा-सीवान मुख्य मार्ग के तरवारा हाता टोला गांव के समीप तरवारा बाजार से सीवान की तरफ जा रहे एक बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. बतादें कि उक्त ट्रक में तकनीकी खराबी आ गयी थी. इसलिए ट्रक चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा किया था. घटना शुक्रवार की रात्रि में हुयी. घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद सरकारी वाहन से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बाइक चालक के माथे पर गंभीर चोट आने की वजह से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए. घायल बाइक चालक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना के छोटका जिगना गांव निवासी जाकिर हुसैन (50) वर्ष है. परिजनों ने बताया कि वह बाइक सवार होकर किसी काम से तरवारा बाजार के तरफ गए हुए थे. उधर से घर आते में यह घटना घटित हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026