छपरा

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा: जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के खारिका गांव में गंगा नदी में डूब जाने के कारण एक युवक की पर शुक्रवार को हो गई। वह सोनपुर थाना क्षेत्र के खारिका गांव निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बताया गया है। युवक की मौत के कारण परिजनों में मातम छा गया है तथा सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि गंगा नदी में वहां स्नान करने गया था। इसी दौरान डूब गया। नदी में डूब रहे युवक को घाट पर मौजूद लोगों ने देखा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचाया जा सका।

नदी की तेज धारा में वह वह गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से निकाला गया। इस घटना के कारण वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सोनपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था । उसके परिजन अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित व परेशान हैं। इस घटना के कारण खरिका गांव के ग्रामीणों में मातम का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026