परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हाता गांव में रविवार की देर शाम दरवाजे पर बैठे युवक पर बिजली का तार टूट कर गिरने से युवक की मौत हो गई। हाता गांव निवासी चन्द्रभूषण सिंह का 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था। परिजनों का कहना था कि पास ही लगे बिजली के खम्भे से तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर दौड़े तो देखे कि प्रकाश सिंह तार में चिपका हुआ है।
परिजनों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि बॉस से तार को तोड़कर बड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। परिजनो और ग्रामीणों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। जहा उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…