परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव से भारी मात्रा में कीटनाशक दवा बरामद की गई है। इसके साथ ही दवा बनाने वाले कारोबारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। इस संबंध में सिसवन थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। कंपनी के मुख्य जांचकर्ता मधुबनी जिले के खजौली थाने के सूबकी गांव निवासी रणजीत कुमार सिंह ने कराई है, जो कंपनी के मुख्य जांचकर्ता है। एफआईआर में उन्होंने कहा है कि गुप्त सूचना मिली कंपनी का नॉमिनी गोल्ड नकली कीटनाशक दवा बनाई जा रही है।
जिससे कम्पनी को घाटा व बदनामी हो रही है। स्थानीय थाने को देते हुए भागर गांव में छापेमारी की गई तो राजेंद्र चौरसिया के घर से भारी मात्रा में नकली दवा बरामद की गई। राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में कंपनी के 100 ग्राम के 1324 पीस भरी बोतल, 730 खाली बोतल, 20 हजार रैपर, 634 पैकेट बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रखंड क्षेत्र में नकली सामानों की बिक्री धड़ल्ले से होती है। पूर्व के दिनों में भी चैनपुर बजार से नकली गुलाब जल बनाने के बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…