परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बसदेवा चंवर में आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हो गई. बता दें कि थाना क्षेत्र के गंधरपा गांव निवासी रामनरेश यादव का पुत्र राजकुमार यादव भैंस चराने के लिए बसदेवा चंवर में गया था. तभी अचानक गरज के साथ बिजली चमकने लगी और बारिश आ गई. इससे पहले कि युवक वहां से निकलता तब तक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
बता दें कि युवक बंगाल में मजदूरी करता था. 14 दिन कोरेंटिन में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही वह घर आया था. घर आकर काम देख रहा था. इसी दौरान गुरुवार की संध्या भैंस चराने के क्रम में बिजली के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…