भगवानपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव के एक युवक की मौत शनिवार की शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के बनकट निवासी टुनटुन साह के पुत्र संजीत साह के रुप में हुई है। बताया जाता है कि संजीत साह गांव के कुछ युवकों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव में स्थित तालाब के पास गया था। विसर्जन के बाद उसके अन्य साथी घर लौट गए, लेकिन संजीत नहीं लौटा। इसके बाद उसके स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन करने क्रम में तालाब के किनारे उसका चप्पल एवं मोबाइल मिला। स्वजनों को उसे तालाब में डूब जाने की आशंका व्यक्त गई।

तालाब में खोज बीन शुरू हुआ तो काफी देर के बाद उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ युगेश दास, एसआइ उमाकांत यादव, एएसआइ रामबिलास राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की पत्नी मधु देवी, मां उर्मिला देवी, पिता टुनटुन साह समेत बच्चों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक को तीन पुत्र धड़कन कुमार, विशाल कुमार तथा अंशु कुमार है। पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक काफी गरीब परिवार से आता है। घटना के बाद मृतक के दरवाजे पर लोगों भीड़ एकत्रित हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024