परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक 78 बी के समीप जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 14617) से गिरने एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान समस्तीपुर निवासी अशोक झा के पुत्र राकेश कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह हरियाणा के करनाल कमाने जा रहा था।
घटना के बाद दारौंदा रेलवे के आरपीएफ सत्येंद्र यादव ने बताया कि घायल के घर वालों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार झा जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में गेट के समीप खड़े हुआ था। अचानक अनियंत्रित होकर दारौंदा रेलवे फाटक के समीप गिर गया था। घटना के बाद आरपीएफ टीम ने घायल को दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…