बड़हरिया के युवक की यूपी में ट्रेन दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक युवक की गुजरात जाने के दौरान यूपी के बाराबंकी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नूर हाता बंगला निवासी इस्तखार सैफी के पुत्र शहनाज सैफी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है। बताया जाता कि शहनाज सैफी गुजरात में वेल्डिंग का काम करता था।

वह 11 नवंबर किसी ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना हुआ। 12 नवंबर को उसका शव बाराबंकी जनपद क्षेत्र में एक रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिया। स्थानीय थाना एवं जीआरपी ने शव की पहचान कर स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन शव लेकर 14 नवंबर की शाम घर लाए और गांव स्थित कब्रगाह में दाह संस्कार कर दिया। मृतक दो भाई व तीन बहन था। उसकी मौत के बाद मां शाहिना खातून समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026