सिसवन: यूपी में ट्रेन हादसे में सिसवन के चार युवक घायल, स्वजन चिंतित

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन उत्तर प्रदेश के इटावा के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन में आग लगने से हादसा हो गया। इसमें सिसवन के चार युवक घायल हो गए हैं। घायलों में चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव निवासी मोतीलाल राम के पुत्र मुन्ना राम, अर्जुन राम के पुत्र दीपक कुमार, सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार निवासी धु्रवनाथ राम के पुत्र संदीप कुमार, हरिहर छपरा निवासी नंदकिशोर ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार ठाकुर शामिल हैं। बताया जाता है कि वे सभी लोग 15 नवंबर को वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन (12554 डा.) में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। इस दौरान वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच के बाथरूम में आग लग गई थी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई, इसमें चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव निवासी मुन्ना राम, दीपक कुमार, सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी संदीप कुमार, हरिहर छपरा निवासी मनीष कुमार ठाकुर घायल हो गए।

घायल दीपक राम के पिता अर्जुन राम ने बताया कि मेरा पुत्र छठ पर्व में छुट्टी पर घर आ रहा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वह छठ में घर आने से बहुत खुश था। ईश्वर की कृपा से मेरा पुत्र इस घटना में बच गया। वहीं मुन्ना राम के पिता मोतीलाल राम ने बताया कि मेरे पुत्र के घायल होने की सूचना के बाद मन बहुत दुखित है। छठ को लेकर हम सभी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सूचना मिली कि मेरा पुत्र आग से झुलस गया है। सारी खुशी खत्म हो गई। कचनार निवासी घायल संदीप कुमार के पिता धु्रवनाथ राम एवं उसकी मां राजकुमारी देवी ने बताया कि हमलोग बहुत खुश थे कि हमारा पुत्र छठ पूजा में घर आ रहा है, लेकिन घटना होने के कारण् वह छठ में घर नहीं आ पाएगा। घटना के बारे में सुनकर हमदोनों बहुत दुखी हैं, लेकिन भगवान का शुक्र है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026