परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला-रेनुआ रोड पर रविवार की दोपहर बाइक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक सवार युवक को बोलेरो में सवार लोगों ने अपनी गाड़ी में बैठाकर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर स्थिति गंभीर को देख पटना रेफर कर दिया. घायल युवक जीरादेई थाना क्षेत्र के ओझा के बढ़ेया निवासी पवन कुमार है. वहीं सूचना पर पहुंची नगर थाना की गश्त दल ने बोलेरो व बाइक को जब्त कर थाना लाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठा युवक बाइक से ऊपर उठकर बोलेरो के शीशा पर जा गिरा और वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायल युवक ने बताया कि आंदर ढाला ओबरब्रिज से रेनुआ होकर अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…