Tarwara Hindi News

तरवारा:- सड़क दुर्घटना में युवक घायल, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंपा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित छठ घाट के समीप एसएच 73 पर शुक्रवार की संध्या मोटरसाइकिल से धक्का लगने से छठ घाट पर आए बलिया पट्टी गांव निवासी राज रोशन प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन फानन में तरवारा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।जहां पर उनका प्राथमिक उपचा हुआ।वही धक्का मार कर भाग रहे मोटरसाइकिल चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए मौके पर पहुँची पुलिस को सौंप दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों युवक के साथ दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए थाने ले आई।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल के द्वारा कोई लिखित शिकायत नही दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026