परवेज अख्तर/सीवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवारा गांव में एक बिजली का काम कर रहा है युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पंजवार गांव में ही यह किसी के यहां बिना शटडाउन के ही बिजली का काम कर रहा था तभी अचानक बिजली आ गई और बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि हम लोगों ने कहा था कि कभी भी काम करना तो ट्रांसफार्मर से ब्रेकर गिरा देना या शर्टडाउन ले लेना, लेकिन बिना कनेक्शन काटे पोल पर चढ़ गया था. जहां बिजली आने के कारण यह गंभीर रूप से झुलस गया. घायल ने बताया कि प्राइवेट मिस्त्री हूं और शर्ट डाउन नहीं लिया था. अचानक बिजली आ गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल का पहचान पंजवार गांव निवासी श्रीनिवास राम का पुत्र धर्मेंद्र राम के रूप में की गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…